fbpx

Ayesha Singh ने गोल्डन साड़ी में दिखाया कर्वी फिगर, Photos देख फैंस भी ले रहे हैं बलाएं

Ayesha Singh ने गोल्डन साड़ी में दिखाया कर्वी फिगर, Photos देख फैंस भी ले रहे हैं बलाएं

Ayesha Singh Looks Drop Dead Gorgeous In Saree: ‘गुम है किसी के प्यार में’ की सई यानी आयशा सिंह अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए खूब जानी जाती हैं। बीती रात आईकॉनिक अवॉर्ड्स में आयशा सिंह गोल्डन साड़ी पहनकर पहुंचीं, जिसमें उनका लुक देखने लायक रहा।

आयशा सिंह की फोटोज हुईं वायरल
Ayesha Singh Looks Drop Dead Gorgeous: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस आयशा सिंह इन दिनों अपने शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ के लिए काफी चर्चा में बनी हुई हैं। शो से जल्द ही आयशा सिंह का पत्ता कटने वाला है, क्योंकि ‘गुम है किसी के प्यार में’ में दर्शकों को लीप देखने को मिलेगा। जिसके बाद आयशा सिंह, नील भट्ट और हर्षद अरोड़ा शो को अलविदा कह देंगे। इन सबसे इतर हाल ही में आयशा सिंह अपनी कुछ तस्वीरों को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस गोल्डन साड़ी में नजर आईं, जिसमें उनका लुक देखने लायक रहा। आयशा की ये फोटोज इंटनेशनल आईकॉनिक अवॉर्ड्स से जुड़ी है, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। तो चलिए एक नजर डालते हैं इन फोटोज पर-

गोल्डन साड़ी में आयशा सिंह ने दिखाई अदाएं
आयशा सिंह फोटोज में गोल्डन साड़ी पहने नजर आईं। कर्ली हेयर स्टाइल और नेकलेस ने आयशा सिंह के इस लुक को और भी खूबसूरत बना दिया।

आयशा सिंह ने दिये एक से एक पोज
आयशा सिंह ने ग्लैमरस लुक अपनाने के बाद एक से एक पोज देने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। एक्ट्रेस ने कैमरे की ओर मुड़-मुड़कर पोज दिये, जो कि फैंस को भी पसंद आए।

आयशा के कर्वी फिगर पर टिकी निगाहें
आयशा सिंह भले ही फूडी हैं, लेकिन वह फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं। साड़ी में उन्हें देख कहा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने अपने आप को बहुत अच्छे से मेंटेन किया हुआ है।

आयशा की बलाएं ले रहे हैं फैंस
आयशा सिंह की तस्वीरों को देखने के बाद फैंस दिल हार बैठे। उन्होंने अलग-अलग तरह से एक्ट्रेस की तारीफ करने की कोशिश की। जहां कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस की नजर उतारी तो वहीं कुछ ने उनके लिए गाने भी लिखे।

Related articles