fbpx

मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की अफवाह पर बौखलाए अर्जुन कपूर, कहा- ‘हिम्मत मत करना’

Editor Editor
Editor Editor
2 Min Read

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आई हैं। इन खबरों में बताया गया है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपने बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। इस कपल ने अक्टूबर में इस खबर का जानकारी लंदन में अपने करीबियों को दी थी। अब इस खबर पर अर्जुन कपूर का रिएक्शन आया है। उन्होंने इस खबर को खारिज कर दिया है। अर्जुन कपूर की पोस्ट में इस खबर को लेकर काफी गुस्सा नजर आ रहा है।

अर्जनु कपूर ने मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरों का किया खंडन
अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक नोट लिखा है और मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरों पर अपनी राय रखी है। अर्जुन कपूर ने इसमें कहा है, ‘ये सबसे निचला स्तर है जहां तक कोई जा सकता है। आप ये सब कैजुअली कर रहे हैं। इस तरह की कचरा खबरें चलाना बेहद अनैतिक और असंवेदनशील है। इस तरह की खबरें हो रही हैं और वह लोग बच जा रहे हैं क्योंकि हम इस तरह की खबरों को नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि ये इन खबरों को खूब फैलाते हैं और इसे सच बताते हैं। ये ठीक नहीं है। हमारी पर्सनल लाइफ से खेलने की हिम्मत मत करना।’

मलाइका अरोड़ा की फैमिली ने कहा- ये सिर्फ अफवाह
मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरों पर उनके फैमिली मेंबर का रिएक्शन आया है। मलाइका अरोड़ा के परिवार के सदस्य ने ‘ईटाइम्स’ से बातचीत में बताया है, ‘इसमें कोई सच्चाई नहीं। ये सिर्फ अफवाहें हैं।’

मलाइका अरोड़ा के प्रोजेक्ट
वर्क फ्रंट की बात करें तो मलाइका अरोड़ा अपने शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ को होस्ट करने वाली हैं। मलाइका अरोड़ा का ये शो 5 दिसंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर स्ट्रीम होगा। बताया जा रहा है कि उनका ये शो सोमवार से गुरुवार तक आएगा। वहीं, मलाइका अरोड़ा फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ में एक गाने में नजर आ रही हैं।

Share This Article