fbpx

सतीश कौशिक की बेटी संग लंच करते अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो, लोग बोले- दोस्त हो तो आप जैसा

सतीश कौशिक की बेटी संग लंच करते अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो, लोग बोले- दोस्त हो तो आप जैसा

Anupam Kher Vanshika Kaushik Video: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) अपने दोस्त सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के दुनिया से जाने के बाद एक्टर की बेटी वंशिका कौशिक के साथ काफी समय बिता रहे हैं। अनुपम खेर और वंशिका कौशिक के एक बाद एक वीडियो सामने आ रहे हैं। जिसको सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर बताया था कि वो वंशिका कौशिक को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे। जिसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हुई थी। इसके बाद अनुपम खेर और वंशिका कौशिक का नया वीडियो सामने आया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया।

अनुपम खेर ने वंशिका कौशिक संग किया लंच
वंशिका कौशिक के दुनिया से जाने के बाद से उनके दोस्त अनुपम खेर काफी दुखी है। अनुपम खेर हर रोज अपने दोस्त को याद करते है। अनुपम खेर ने कुछ महीनों पहले सतीश कौशिक का जन्मदिन भी मनाया था। इस कार्यक्रम को देख फैंस काफी भावुक हो गए थे। सतीश कौशिक के दुनिया से जाने के बाद से अनुपम खेर एक्टर की बेटी वंशिका कौशिक संग काफी समय बिताते है। कभी वंशिका कौशिक के साथ खलते हुए दिखाई देते है, तो कभी वंशिका कौशिक को कुछ बताते हुए नजर आते है। इसी बीच अनुपम खेर का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्टर वंशिका कौशिक संग लंच करते हुए दिखाई दिए। वंशिका कौशिक और अनुपम खेर के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में वंशिका कौशिक और अनुपम खेर काफी सारी बाते भी करते हुए दिखाई दिए।

Related articles