Akshara Singh ने गोल्डन साड़ी पहन फैंस के दिलों पर चलाई छुरी, तस्वीरों से नजरें हटाना होगा मुश्किल
अक्षरा सिंह ने दिखाया देसी अवतार
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने कई भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं। एक्टिंग के अलावा एक्ट्रेस काफी अच्छा सिंगिंग भी करती हैं। अक्षरा सिंह समय-समय पर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं। इस बीच भोजपुरी क्वीन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें उनका लुक देखने लायक है।
अक्षरा ने शेयर की फोटोज
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो साड़ी लुक में नजर आ रही हैं।
साड़ी लुक में किलर लगीं अक्षरा सिंह
सामने आई तस्वीरों में अक्षरा सिंह को साड़ी में देख फैंस का दिल जोरो से धड़कनें लगा हैं।इन तस्वीरों में अक्षरा सिंह की अदाएं इतनी कातिलाना है कि हर शख्स घायल हो गया है। अक्षरा ने सभी को अपनी खूबसूरती को दीवाना बना दिया है।