fbpx

Aashka Goradia Baby Shower: आशका गोराडिया ने रखी बेबी शावर पार्टी, पति के साथ इस तरह से एन्जॉय करती दिखीं एक्ट्रेस

Aashka Goradia Baby Shower: आशका गोराडिया ने रखी बेबी शावर पार्टी, पति के साथ इस तरह से एन्जॉय करती दिखीं एक्ट्रेस

Aashka Goradia:

Aashka Goradia सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं, जो अक्सर वायरल भी होती हैं. हाल ही में आशका गोराडिया ने बेबी शावर की पार्टी रखी.

Aashka Goradia Baby Shower:

 एक्ट्रेस आशका गोराडिया जल्द मां बनने वाली हैं. इन दिनों वह अपनी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं.

आशका गोराडिया सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं, जो अक्सर वायरल भी होती हैं. हाल ही में आशका गोराडिया ने बेबी शावर की पार्टी रखी.

Aashka Goradia ने रखी बेबी शावर पार्टी

इस पार्टी में आशका गोराडिया के करीबी और दोस्तों ने हिस्सा लिया. इस बीच आशका गोराडिया के बेबी शावर की पार्टी की वीडियो सामने आई हैं.

एक्ट्रेस ने पार्टी की वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसमें आशका बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. इस वीडियो में आशका ग्रीन कलर की ड्रेस में नजर आईं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aashka Goradia Goble (@aashkagoradia)

इस दौरान आशका ने बालों को खोला हुआ था और मेकअप किया हुआ था. अपने इस पूरे लुक में आशका गोराडिया बेहद खूबसूरत दिख रही थीं.

एक्ट्रेस ने अपने पति ब्रेंट के साथ काफी स्पेशल टाइम बिताया. इस पार्टी में मौनी रॉय, टीना दत्ता और कनिका माहेश्वरी जैसी मशहूर हस्तियों और आशका के करीबी दोस्त भी नजर आए.

एक्ट्रेस ने फैमिली और दोस्तों को कहा शुक्रिया

इस वीडियो को शेयर करते हुए नागिन फेम एक्ट्रेस ने लिखा, ‘इसके लिए बहुत-बहुत आभारी हूं, यह वह दिन था जब हमने अपने नन्हे बेबी के आने से पहले प्यार और आशीर्वाद के साथ जश्न मनाया था.

वे सभी जिन्हें मैं बहुत प्यार करती हूं, इस खूबसूरत गोदभराई में शामिल हुए. मैं अपने दोस्तों की बहुत आभारी हूं जिन्होंने इस दिन को प्यार और अपनी रोशनी से भर दिया.

Aashka Goradia Baby Shower Photos:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस आशका गोराडिया जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। आशका गोराडिया और ब्रेंट गोबल शादी के करीब 6 साल बाद मम्मी-पापा बनने वाले हैं।

हाल ही में आशका गोराडिया का बेबी शावर भी हुआ, जिसमें टीवी की जानी-मानी हसीनाओं ने भी शिरकत की। आशका गोराडिया और ब्रेंट गोबल के बेबी शावर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं, जिसे लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

आशका गोराडिया ने पति संग काटा केक

टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने बेबी शावर के खास मौके पर ब्रेंट गोबल के साथ केक कट किया। फोटो में एक्ट्रेस के चेहरे पर खुशी देखने लायक रही।

आशका गोराडिया ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

आशका गोराडिया ने बेबी शावर के दौरान पति संग बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया। एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज फोटो में देखने लायक रहा।

दोस्तों संग आशका ने दिये पोज

आशका गोराडिया ने मौनी रॉय और अपने बाकी दोस्तों संग बेबी शावर में जमकर एंजॉय किया। एक्ट्रेस ने पाउट बनाकर पोज भी दिया।

बेहद प्यारी लगीं होने वाली मम्मी आशका

आशका गोराडिया के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो देखने लायक रहा। वहीं अपने दोस्तों के साथ आशका गोराडिया ने बेबी शावर में जमकर एंजॉय किया।

बेबी शावर में टीवी की हसीनाओं ने जमाया रंग

आशका गोराडिया के बेबी शावर में टीना दत्ता से लेकर एबिगेल पांडे और कनिका महेश्वरी जैसी टीवी हसीनाओं ने खूब रंग जमाया।

उन्होंने आशका के साथ तो एंजॉय किया ही, साथ ही बेबी शावर के बीच पोज देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

आशका के पति के साथ मौनी ने ली सेल्फी

मौनी रॉय ने होने वाले पापा यानी ब्रेंट गोबल के साथ सेल्फी ली। दोनों की स्माइल फोटो में देखने लायक रही। बता दें कि मौनी रॉय आशका गोराडिया की काफी अच्छी दोस्त हैं।

कनिका महेश्वरी ने भी ब्रेंट गोबल संग ली तस्वीर

आशका गोराडिया के बेबी शावर की तस्वीरें देखकर कहा जा सकता है कि बेबी के होने वाले पापा काफी डिमांड में रहे। मौनी के साथ-साथ कनिका महेश्वरी ने भी उनके साथ फोटो क्लिक कराई।

ये भी पढ़ें :

रेड चातक साड़ी में हॉट फिगर के साथ स्पॉट हुईं शमा सिकंदर, तस्वीरें देख दीवाने हुए फैंस…

बेटे के लिए मुकेश अंबानी ने दुबई में खरीदा आलीशान विला, देखिए आलीशान घर के अंदर का नजारा….

Related articles