fbpx

जरा हटके : मंगल ग्रह से धरती पर आया एक रहस्यमयी बच्चा |समय यात्रा की सच्ची घटना

Editor Editor
Editor Editor
3 Min Read

रूस. एक रूसी लड़के ने दावा किया कि वो मंगल ग्रह का रहने वाला है और वहां से धरती के कई राज खोलने के लिए लौटा है। दरअसल, 21 साल के Boriska Kipriyanovich ने कुछ ऐसी-ऐसी बातें बताईं जिसे सुनकर साइंटिस्ट भी हैरत में पड़ गए। उसने कहा कि उसका जन्म मंगल ग्रह पर हुआ था और वहां एक युद्ध में उसकी मौत हो गई थी। वो पृथ्वी पर ऐसी ही स्थिति को रोकने आया है। उसने बताया कि मंगल ग्रह पर रहने वाले लोगों की उम्र 35 साल के बाद रूक जाती है। वो अमर होते हैं। उसने आगे कहा कि इजिप्ट में बना Sphinx of Giza खुलते ही दुनिया को बदलकर रख देगा। इतना ही नहीं उसने धरती के कई राज पता होने का दावा किया। ये सबकुछ कैसे जानता है…

इसके साथ बोरिसका ने अंतरिक्ष के ग्रहों के बारे में ऐसी सटीक जानकारियां दी जिससे साइंटिस्ट भी हैरान रह गए। उसने बताया कि कौन सा ग्रह कितनी गति से पृथ्वी के करीब से और गुजरेगा। इतना ही नहीं उसने ये भी कहा इन ग्रहों के प्रभाव से धरती पर उथल-पुथल मचेगी। साइंटिस्ट के मुताबिक इतनी कम उम्र में इस लड़के को ऐसी चीजें पता होना किसी पहेली से कम नहीं है।

492

ऐसे खुलेगा Sphinx
– बोरिसका ने कहा, मैं इजिप्ट के पिरामिडों के बीच बने विशालकाय स्टेच्यु ( Sphinx ) को खोलने का राज भी जानता हूं। यह उसके कान के पीछे कहीं मौजूद है और उसके खुलते ही दुनिया पूरी तरह बदल जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ साइंटिस्ट्स ने बोरिसका के दावों पर यकीन किया और कहा कि इस आधार पर गीजा के पिरामिड और स्फीनिक्स के स्टेच्यु पर शोध होनी चाहिए।

मंगल ग्रह पर रहते हैं लोग
बोरिसका ने ये भी दावा किया कि मंगल ग्रह में लोग रहते हैं। उसने कहा, इस ग्रह के लोग करीब 7 फीट लंबे हैं और वे जमीन के नीचे रहते हैं। वे कार्बन डाइऑक्साइड से जिंदा रहते हैं, वे कभी मरते नहीं हैं क्योंकि उनकी उम्र 35 साल के बाद रूक जाती है।

स्कूल टाइम में भी कर चुका है दावा
– रिपोर्ट्स के मुताबिक बोरिसका जब पैदा हुआ तो जन्म के कुछ महीने बाद ही बोलने लगा था, दो साल की उम्र में उसने लिखना शुरू कर दिया था। जब वो स्कूल में था तब भी उसने यह दावा किया था कि मंगल ग्रह का इजिप्ट के पिरामिडों से संबंध है और आने वाले भविष्य में ये सबके सामने आ जाएगा।

Share This Article