fbpx

बॉलीवुड छोड़ने वाले 9 सितारे , जिन्होंने पूरी तरह से शुरू किया अलग जीवन

Editor Editor
Editor Editor
4 Min Read

भारतीय सिनेमा के कई सितारों ने बॉलीवुड को पूरी तरह से बाय- बाय कह दिया है। और अपना जीवन पूरी तरह से अलग शुरू कर दिया है। आज हम आपको ऐसे ही 9 सितारों के बारे में बताएंगे।

62

1- इमरान खान
भारतीय सिनेमा के चॉकलेट बॉय कहे जाने वाले इमरान खान साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म कट्टी बट्टी के बाद अपने फिल्मी करियर को छोड़ने का फैसला किया। जबकि साल 2018 में उन्होंने एक लघु फिल्म, मिशन मार्स, कीप वॉकिंग इंडिया का निर्देशन किया। तब से वह लाइलाइट से दूर रहे।

63 1

2- असिन
असिन ने फिल्म ‘गजनी’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत की थी।  गजनी और खिलाड़ी 786 जैसी फिल्मों के कारण असिन ने शादी के बाद बॉलीवुड को पूरी तरह छोड़ दिया। उन्होंने साल 2015 में आखिरी फिल्म ‘ऑल इज वेल’ में काम किया था।

64

3- उदय चोपड़ा
उदय चोपड़ा ने भारतीय सिनेमा जगत की सबसे पॉपुलर फिल्म मोहब्बतें और धूम फ्रैंचाइजी जैसी कुछ प्रसिद्ध फिल्मों में काम किया है। जिनको अंतिम बार धूम 3 में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने साल 2014 में दो हॉलीवुड फिल्मों ‘द लॉन्गेस्ट वीक’ और ‘ग्रेस ऑफ मोनाको’ का निर्माण किया। जिसके लिए उदय चोपड़ा को एमी नामांकन मिला। और तभी से वह अभिनय और निर्माण दोनों सीन से एमआईए रहे हैं।

64 1

4- ज़ायरा वसीम
बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री जायरा वसीम  ने आमिर खान की सुपरहिट फिल्म दंगल से डेब्यू किया था। साल 2019 में ज़ायरा वसीम ने तीन सफल फिल्में दंगल, सीक्रेट सुपरस्टार और द स्काई इज़ पिंक के साथ अपनी बॉलीवुड यात्रा शुरू की और समाप्त भी की। उन्होंने इस निर्णय के पीछे कुछ धार्मिक वजहों को बताया।

65

5- ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल खन्ना ने आखिरी बार साल 2001 में फिल्म ‘लव के लिए कुछ भी करेगा’ में अहम किरदार निभाया किया था। साल 2018 तक उन्होंने कुछ फिल्मों का सह-निर्माण किया और उनकी आखिरी मूवी पैड मैन थी। ट्विंकल अब टाइम्स ऑफ इंडिया समेत कई प्रकाशनों की लेखिका और स्तंभकार हैं। उन्होंने कई किताबें भी लिखी है। और उनकी शैली बेहद मजाकिया और व्यंग्य है।

68

6- तनुश्री दत्ता
तनुश्री दत्ता एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल हैं। इन्होंने साल 2004 में मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। फिल्म  ‘आशिक बनाया आपने’ और ‘भागम भाग’ ‘फेम’ जैसी फिल्मों में अहम भूमिका में नजर आई थी। आखिरी बार तनुश्री दत्ता को साल 2010 में फिल्म ‘अपार्टमेंट’ में देखा गया था।

65
7- साहिल खान
फिल्म स्टाइल में साहिल खान ने शरमन जोशी के साथ सह-अभिनय किया । बॉलीवुड में साहिल ने 10 साल का सफर तय किया। साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘रमा: द सेवियर ‘ उनकी आखिरी फिल्म थी।

67

8- जायद खान
जायद खान फिल्म ‘मैं हूं ना’ और ‘दस के लिए’ जाने जाते है। जायद खान को आखिरी बार बड़े पर्दे पर साल 2015 में देखा गया था। फिल्म ‘मैं हूं ना’ जायद ने लक्ष्मण उर्फ लक्की का किरदार निभाया था। जो फिल्म में शाहरूख के सौतेले भाई का रोल था।

66

9- प्रीति जिंटा
लाखों लोगों के दिलों की धड़कन डिंपल गर्ल यानि प्रीती जिंटा बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्रियों में से है। वर्तमान समय में ये आईपीएल की टीम किंग्‍स इलेवन पंजाब की सह मालकिन हैं। प्रीति जिंटा साल 2018 में बॉक्स ऑफिस की एक श्रृंखला के बाद एक अंतराल पर रही है। भैयाजी सुपरहिट उनमें से एक है।

Share This Article