fbpx

5 सबसे हॉट और महंगी भोजपुरी हीरोइन

Editor Editor
Editor Editor
3 Min Read

बॉलीवुड की तरह भोजपुरी सिनेमा का अपना एक अलग ही क्रेज है। भोजपुरी फिल्मों में जहां हीरो का एक्शन अंदाज दर्शकों को पसंद आता है, तो वहीं हीरोइनें भी अपनी बोल्ड अदाओं से लोगों का दिल जीतने में पीछे नहीं रहती हैं। भोजपुरी फिल्मों की कई हीरोइनों की फैन्स-फॉलोइंग एक दूसरे को हमेशा जबरदस्त टक्कर देती है। आज हम आपको भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की 5 मशहूर हीरोइनों के लुक के बारे में बताएंगे। इन हीरोइनों की सुंदरता देख आप भी इनके फैन हो जाएंगे।

आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की एक पहचान हैं। 4 साल पहले भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू करने वाली आम्रपाली के आज करोड़ो फैंस हैं। आम्रपाली को भोजपुरी सिनेमा में नंबर 1 हीरोइन माना जाता है। आम्रपाली ने साल 2014 में भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था। भोजपुरी सिनेमा में आने से पहले इन्होनें कई हिंदी धारवाहिक में अभिनय किया। सुंदरता के मामले में आम्रपाली का कोई तोड़ नहीं है

380

काजल राघवानी
काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा का प्रसिद्ध नाम हैं। इनकी सुंदरता देख हर कोई तारीफ करता है। मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली काजल ने 16 साल की उम्र में गुजराती फिल्म से अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। काजल ने गुजराती में 25 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जिसके बाद साल 2013 में उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में डेब्यु किया।
अक्षरा सिंह

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह एक चर्चित चेहरा हैं। ऐसा कोई नहीं होगा जो इनकी सुंदरता और अद्भुत आवाज को सुनकर कायल न हो जाए। अक्षरा मूल रूप से बिहार की राजधानी पटना की रहने वाली हैं। उन्होंने कुछ टीवी शो में काम किया लेकिन ज्यादा प्रसिद्धि न मिलने के कारण साल 2011 में भोजपुरी सिनेमा में चली आईं।

381
रानी चटर्जी
मिस कोलकाता रह चुकी रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा की एक मशहूर अदाकारा हैं। रानी ने साल 2003 में मनोज तिवारी की सुपरहिट फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसावाला’ से डेब्यू किया था।

382

मोनालिसा
मोनालिसा को लोग रियलिटी शो बिग बॉस से जानते हैं। उनके जलवे बॉलीवुड में चारों ओर मशहूर हैं। साथ ही मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत ही जाना माना नाम है। भोजपुरी फिल्मों में इनकी सुंदरता हमेशा चर्चा की विषय रहती है।

Share This Article