वो 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस जिनकी महंगी कारों की कीमत आपको कर देगी हैरान

वो 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस जिनकी महंगी कारों की कीमत आपको कर देगी हैरान

बॉलीवुड एक्ट्रेस के फैशन सेंस, उनकी खूबसूरती, उनके फ़िल्मी करियर और तो और उनकी पर्सनल लाइफ में क्या चल रहा है इसकी बातें आये दिन होती ही रहती है। आज की स्टोरी में हम एक्ट्रेसेस की फिल्मी ज़िन्दगी या उनके स्टाइलिश ड्रेसिंग, अफेयर्स वगैरह पर गॉसिप नहीं करेंगे बल्कि आज बात होगी बॉलीवुड की हीरोइन्स के कार कलेक्शंस पर।

1. प्रियंका चोपड़ा
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पास रोल्स रॉयस गाड़ी है, जिसकी कीमत 5.65 करोड़ रुपए है। आपको बता दे, इस गाड़ी में ट्विन टर्बो V12 इंजन है जिसकी हॉर्स पावर 563 bhp है। एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि उन्हें रिक्लाइनर सीटें बहुत पसंद हैं। और कार में उन्हें कंफर्टेबल माहौल चाहिए।

2. मल्लिका शेरावत
बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत भले ही पिछले कुछ वक्त से सिल्वर स्क्रीन पर नजर न आ रही हों, लेकिन वो कांन्स में हमेशा शिरकत करती हैं। दरअसल, कई लोगों को मल्लिका की रेड कार्पेट वॉक पसंद आती है। आपको बता दें, पेरिस में वो अपने बॉयफ्रेंड सिरिल औक्सेनफैंस, जो कि पेश से एक फ्रेंच बिजनेसमैन है, उनके साथ रह रही हैं। एक्ट्रेस के पास लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर है, जिसकी कीमत 5.01 करोड़ रुपए है।

Related articles