fbpx

बॉलीवुड के वो 5 सितारें जो कई भाषाएँ बोल सकते हैं

Editor Editor
Editor Editor
4 Min Read

बॉलीवुड स्टार्स अपनी ज़िंदगी में कोई भी मौका छोड़ना नहीं चाहते हैं, साथ ही खुद को हर फील्ड में बेहतर बनाने की कोशिश करते है। बॉलीवुड स्टार्स न सिर्फ मूवी में अपना उत्साह दिखते है बल्कि वो अन्य क्षेत्रों में भी मल्टी -टैलेंटेड है। क्या आप जानते है कुछ बॉलीवुड स्टार्स एक से अधिक भाषाएँ बोलना जानते है।

कुछ स्टार्स ने तो शौकिया अतिरिक्त भाषा सीखने के लिए क्लास की तो कुछ ने अपनी फिल्म में डिमांड की वजह से नई भाषा सीखी। कई भाषाओँ की जानकारी की वजह से ये अन्य सितारों से बेहतर हैं और आज हम अपने आर्टिकल में ऐसे ही 5 बॉलीवुड एक्टर्स का जिक्र करने जा रहे हैं।

1. शाहरुख़ खान
शाहरुख़ खान का जन्म दिल्ली में हुआ था, साथ इसमें कोई शक नहीं है कि सुपरस्टार शाहरुख़ खान की देश में नहीं बल्कि विदेश में भी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। ये बात हम सब को पता है कि दुनिया में बहुत से लोग शाहरुख़ खान के लिए दीवाने है।

शाहरुख़ बहुत सी भाषाएँ बोल सकते है। खासकर वो चार भाषा हिंदी, इंग्लिश, उर्दू के साथ ही कन्नड़ भाषा आराम से बोल सकते है। इसके अलावा किंग खान उन लोगों के साथ भी काम कर चुके हैं, जर्मन बोलने में माहिर हैं।

2. अमिताभ बच्चन
फ़िल्मी आइकॉन अमिताभ बच्चन को किसी पहचान के मोहताह नहीं है। अमिताभ बच्चन का जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। अमिताभ के पिता हिंदी कवि थे। लीजेंडरी एक्टर अमिताभ बच्चन आराम से हिंदी, इंग्लिश, उर्दू के साथ पंजाबी बोल सकते है और साथ ही अमिताभ बंगाली भाषा के बारे में भी जानते हैं।
अमिताभ बच्चन को हमने कई बार उनके टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में अलग-अलग भाषाओँ में बात करते हुए देखा है।

3. दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण का जन्म डेनमार्क में हुआ था, और अब वो बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस है। दीपिका फेमस बैडमिंटन चैंपियन प्रकाश पादुकोण की बेटी है। दीपिका ने बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। दीपिका आराम से कई भाषा बोल सकती हैं। आपको बता दें, दीपिका की मदर टंग कोंकणी है लेकिन वो हिंदी, इंग्लिश के साथ ही तुलु भाषा आराम से बोल सकती है। फिल्म पीकू के लिए दीपिका ने बंगाली भाषा सीखी थी।

4. ऐश्वर्या राय बच्चन भी कई भाषाएँ बोल सकती हैं
ऐश्वर्या का जन्म साउथ इंडियन फॅमिली में हुआ और उनकी मदर टंग तुलु भाषा है। फेमस मिस यूनिवर्स ऐश्वर्या नौ भाषा बोल सकती हैं। ऐश्वर्या हिंदी, बंगाली, इंग्लिश, तमिल, मराठी, तेलुगु, तुलु, कन्नड़ के साथ ही उर्दू भी बोल सकती है। आपको बता दें, ऐश्वर्या ने स्पेनिश भाषा वाले लोगों के साथ भी काम किया है।

5. विद्या बालन
विद्या बालन अपनी एक्टिंग और ऑन स्क्रीन निभाए गए चुनौतीपूर्ण रोल्स के लिए फेमस हैं। साथ ही विद्या छह अलग अलग भाषाओँ में बात कर सकती हैं। विद्या तमिल, हिंदी, बंगाली, मराठी, मलयालम के साथ इंग्लिश भाषा आराम से बोल सकती हैं।

Share This Article