देश की 3.5 फीट की महिला IAS, कभी लोगों ने उड़ाया मजाक, आज कर रहे गर्व! जानिए- संघर्ष की कहानी
आज हम देश की एक ऐसी महिला आईएएस अधिकारी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आज हर भारतीय की प्रेरणा हैं। उन्होंने साबित कर दिया है कि मेहनत के आगे रूप और कद सब फीका पड़ जाता है। अगर आपके अंदर कड़ी मेहनत करने का जज्बा है तो कद सफलता के आड़े नहीं आ सकता। हम बात कर रहे हैं महज 3.5 फीट लंबी महिला आईएएस आरती डोगरा की। आरती डोगरा ने जो किया है वह काबिले तारीफ है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
आईएएस आरती डोगरा अपने पहले प्रयास में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को क्रैक किया। आरती डोगरा मूल रूप से उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली हैं। वह कर्नल राजेंद्र और कुसुम डोगरा की बेटी हैं। उनकी मां एक स्कूल में प्रिंसिपल हैं।
Pages: 1 2