fbpx

शिंदे सरकार के मंत्री बोले, ‘रोज मछली खाती हैं ऐश्वर्या राय इसीलिए इतनी सुंदर हैं आंखें’

शिंदे सरकार के मंत्री बोले, ‘रोज मछली खाती हैं ऐश्वर्या राय इसीलिए इतनी सुंदर हैं आंखें’

डीएनए हिंदी: महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार में मंत्री विजय कुमार गावित ने अजीबोगरीब बयान दिया है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता विजय कुमार गावित ने कहा है कि बॉलीवुड अभिनेत्री रोज मछली का मांस खाती हैं. गावित का कहना था कि ऐश्वर्या हर दिन मछली खाती हैं इसीलिए उनकी आंखें इतनी सुंदर हैं. उन्होंने लोगों को यह भी सलाह दे डाली कि आप लोग भी रोज मछली खाएं तो आप की आंखें भी ऐश्वर्या की तरह ही संदर हो जाएंगी.

महाराष्ट्र के जनजातीय विकास मंत्री विजय कुमार गावित धुले में मछुआरों को मछली पकड़ने की सामग्री वितरित करने के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. यहीं पर उन्होंने लोगों को संबोधित किया. इस दौरान डॉ. सुप्रिया गावित भी मौजूद थीं. उन्होंने मछली खाने के फायदे गिनाते हुए कहा कि ऐश्वर्या राय रोज मछली खाती हैं इसलिए उनकी आंखें इतनी सुंदर हैं. गावित ने यह भी कहा कि अगर आपको भी सुंदर आंखें चाहिए तो रोज मछली खाइए.

Related articles